फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आजादी के महानायक थे पंडित जवाहर लाल नेहरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मंगलवार को मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया, आज कुछ लोग पंडित नेहरू की आलोचना करते हैं जो ठीक नहीं है। सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि पंडित नेहरू आजादी के महानायक थे, देश को आजाद कराने के लिए उन्हें नौ वर्षों तक जेल में भी रहना पड़ा। वह देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र, गोविंद मिश्र, चुन्नु श्रीवास्तव, रामविलास तिवारी, उपेंद्र कुमार, बदरे आलम, लालसाहब यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें