फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमपीआईसी और बंजरिया की टीमों ने ट्राॅफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया महोत्सव में महिला फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों
विज्ञापन
-खेल से सामाजिक समरसता का विकास होता है : डॉ. सत्यप्रकाश
विज्ञापन

- बंजरिया महोत्सव अंतर्गत आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। दीपावली व गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में सोमवार को बंजरिया महोत्सव का आगाज हुआ, जिसके पहले दिन महिला व पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं में एमपीआईसी कुर्मीपट्टी और पुरुषों में बंजरिया की टीमों ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ देवरिया सदर के पूर्व विधायक डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी व हारून खां उर्फ नन्हें खां ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि खेल से सामाजिक समरसता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। महिला फुटबाल प्रतियोगिता में एमपीआईसी कुर्मीपट्टी की टीम ने फॉरवर्ड खिलाड़ी दीपाली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तमकुहीराज की टीम को 4-2से पराजित किया। जबकि पुरुषों के मुकाबले में बंजरिया की टीम ने मेहा हरहंगपुर की टीम कों 4-1 से मत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक जय कुमार सिंह व मुराद अली बेग रहे। संचालन मान सिंह ने किया। मुख्य अतिथि एवं आयोजकों ने विजेता टीमों को ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान आयोजक ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम, डाॅ. विवेक पटेल, बकरीद खा, प्रताप सिंह, रामायन चौरसिया, अच्छेलाल भारती, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें