पैकौली। जल जीवन मिशन के तहत छह गांवों में जलापूर्ति के लिए डेढ़ साल पहले काम शुरू हुआ था। इसके लिए गांव की पक्की सड़कों को तो तोड़कर पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन अभी तक कई गांवों में शुद्ध पानी नसीब नहीं हो सका। मजबूरी में लोग दूषित पानी पी रहे हैं।
बैंदा तिवई, सिसवा पांडे, सुरौली विशुनपुरा, मुकुंदपुर आदि गांवों में कार्य अधूरा है। विशनपुर के छोटे तिवारी ने बताया की पाइपलाइन बिछा दी गई है। टोंटी लग गई है लेकिन टंकी का कार्य अधूरा है। बैदा के जितेंद्र चौरसिया ने बताया की पाइपलाइन बिछा दी गई है। टंकी का काम अधूरा है। सुरौली में राणा शाही ने बताया कि पाइपलाइन बिछा दी गई है लेकिन टोंटी नहीं लगी है। अभी तक टंकी भी तैयार नहीं है।
सिसवा पांडे के रितेश पांडे ने बताया की अभी तक टंकी नहीं बनी है। मुकुंदपुर के राजेश कुशवाहा ने बताया की टंकी का काम अधूरा है। अभी सप्लाई चालू नहीं हुई है। तिवई के बबलू प्रसाद ने बताया की पाइपलाइन बिछा दी गई है, टंकी बनाने का काम चल रहा है।