देवरिया। गोरखपुर दवा लेने के लिए जा रहे एक युवक की सोमवार को शहर के मेहड़ा पुरवा गांव के पास ट्रेन गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के जरिए पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा निवासी राम अजोर गुप्ता 31 पुत्र कोमल गुप्ता पेंटर का काम करते थे। परिजनों के अनुसार सुबह वह किसी ट्रेन से दवा लेने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ही ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। एसओ जीआरपी सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन से गिरने के बाद युवक चेपट आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है।