फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन की बारिश से धान की कटाई-मड़ाई का काम प्रभावित

Mon, 02 Nov 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कटी धान की फसल को सुखाने के लिए रख रहे है किसान।
विज्ञापन
देवरिया। तीन दिन तक हुई बेमौसम बारिश और तेज हवा ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से पककर तैयार धान की फसल गिरकर डूब गई है। वहीं, कई किसानों की काटकर रखी गई फसल भी पानी में तैर रही है। इससे धान की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

फसल को सड़ने और दाने को काला होने से बचाने के लिए किसान मजदूर लगाकर पानी में डूबी फसल को बाहर निकाल रहे हैं। कई जगह किसान खुद खेतों में उतरकर फसल को ऊंचे स्थानों पर रख रहे हैं। धान की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही खेती की लागत भी बढ़ गई है। किसानों को अब अगली फसल की बुवाई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है।
जिला कृषि अधिकारी उदयशंकर सिंह ने बताया कि आरंभिक आकलन में करीब दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल खराब हुई है। जल्द ही राजस्व विभाग की तरफ से व्यापक सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

खेतों में तीन से चार फुट पानी : मदनपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र में बारिश के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है। कटाई के मुहाने पर खड़ी और खेतों में काटकर रखी गई फसल जलमग्न होने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

कई खेतों में तीन से चार फुट तक पानी भर गया है। छोटू वर्मा, राणा राव, दानिश शेख और सदानंद सिंह ने बताया कि इस बार धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद थी।
किसानों दयाशंकर यादव, हरिनारायण यादव, बृजकिशोर यादव, गिरजाशंकर, जनार्दन यादव और राजेंद्र साहनी ने बताया कि खाद, बीज और डीजल के लिए कर्ज लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें