फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सालों से केवल शोपीस बनकर रह गए ओवरहेड टैंक

Sun, 04 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नगर में 18 साल से बनकर तैयार ओवरहेड टैंक से अब तक शुरु नहीं हुई पानी की सप्लाईफोटो- संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर/भटनी। जिले के रुद्रपुर और भटनी नगरपंचायत के लोग आज भी शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। इन जगहों पर पानी की शुद्ध सप्लाई के लिए ओवरहेड टैंक तो बना दिए गए, लेकिन जब इसकोे धरातल पर उतारने की बात आई तो यह केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गया। रुद्रपुर नगर पंचायत में 18 साल पहले तो भटनी में 28 साल पहले ओवरहेड टैंक तो बना दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक नहीं हुई। इस इलाके के लोग आज भी शुद्ध पानी की सपना देख रहे हैं, वहीं क्षेत्र में जगह-जगह लगीं सूखी टोटियां जंग खा रही हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर संवाद के अनुसार नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के नाम पर नगर पंचायत प्रशासन का साल दर साल सिर्फ बजट बढ़ता गया, लेकिन लोगों के घरों में एक बूंद पानी भी सरकारी टोटी से नहीं टपका। साल 2007 में नगर के भभौली चौराहा और मंदिर से रामचक मार्ग पर दो ओवरहेड टैंक की आधारशिला तत्कालीन चेयरमैन डॉ. रामभरोसा त्रिपाठी ने रखी। पांच साल में ओवरहेड टैंक तैयार होने के बाद उसे नगरपंचायत प्रशासन को सौंप दिया गया। पाइप की गुणवत्ता को लेकर शिकायत के बाद जांच टीम ने भी क्लीन चिट दे दी, लेकिन सड़क के अंदर बिछाई गई पाइपों से लिकेज के कारण सप्लाई नहीं शुरू हो पायी। साल 2018 में करीब 55 लाख कर खर्च कर चार वार्डों में दोबारा पाइप डाली गई। फर्म का भुगतान करने के बाद भी सप्लाई नहीं शुरू हुई। हर घर नल-जल योजना के तहत नगर के मछरहट्टा वार्ड, चौहट्टा वार्ड, टेढ़ा स्थान वार्ड, पूर्वी तिवारी टोला, शिवाला वार्ड, भरटोला, मस्जिद वार्ड, लाला टोली, दुग्धेश्वरनाथ वार्ड में दो साल से पाइप बिछाने के लिए सड़क की खुदाई कर छोड़ी गई है। अधिकांश घरों के सामने एक साल से टोटी लगा है, लेकिन पानी की सप्लाई अभी तक नहीं है।
नगर पंचायत प्रशासन दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के समीप दस घरों में ट्रायल किया, लेकिन नियमित सप्लाई शुरू नहीं हुई है। नगरवासी योगेंद्र कुमार, हरिवंश कुशवाहा, रजत साहनी आदि ने कहा कि नगर में पानी के नाम पर सिर्फ भुगतान होता है, पानी नहीं मिलता। इस संबंध अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने कहा कि फर्म को जल्द सभी वार्डों में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। गर्मी से पहले सुचारू रूप से सप्लाई शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

चेयरमैन बदलने पर शुरू होती है कवायद, फिर ठंडा हो जाता है मामला
भटनी संवाद के अनुसार नगर के केवड़ा वार्ड में बनी जल निगम की पानी की टंकी पिछले करीब 25 वर्षों से नगरवासियों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है। टंकी का निर्माण शुद्ध पेयजल को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया था, लेकिन आज तक यह सपना अधूरा ही है।
जानकारी के अनुसार भटनी नगर के केवड़ा वार्ड में नगरवासियों को शुद्ध पेयजल के लिए 1998 में जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। करीब 28 साल का समय बीत जाने के बाद भी नगरवासियों को इस टंकी से पानी नहीं मिल सका है। इस दौरान नगर पंचायत में कई चेयरमैन बदले, योजनाएं बनीं और आश्वासन भी दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई है, जबकि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या और गंभीर हो जाती है। नगरवासियों का आरोप है कि जिम्मेदारों की उदासीनता और उचित रखरखाव के अभाव में करोड़ों की लागत से बनी यह टंकी निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। लोगों ने मांग की है कि टंकी को जल्द चालू कर पाइपलाइन व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें