फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी में 21 लाख से बनेगी पानी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी में 21 लाख से बनेगी पानी टंकी
विज्ञापन

धन स्वीकृत होने के बाद नगर प्रशासन अग्रिम तैयारियों में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर में 21 लाख की लागत से पानी टंकी बनेगी। धन स्वीकृत होने के बाद नगर प्रशासन ने जल्द टेंडर निकालने की बात कही है। रेलवे ट्रैक के उत्तर और दक्षिण दोनों तरफ पानी की टंकी बनने की कवायद शुरू करने के लिए चेयरमैन आदि जिम्मेदारों ने मंगलवार को बचत भूमि का सर्वे किया।
भटनी नगर के केवड़ा वार्ड में लाखों रुपयों से बनी पानी टंकी दशकों से शोपीस बनी है। वर्तमान चेयरमैन ने पदभार ग्रहण करने के बाद पानी टंकी शुरू कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सफल नहीं रहे। वहीं, नगर के उत्तर दिशा में पानी टंकी होने से रेलवे ट्रैक पार कर दक्षिण दिशा के वार्डों में पानी भेजना कठिन था। ऐसे में नगर प्रशासन ने नगर में दो पानी टंकी बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पानी टंकी का निर्माण होना है। चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद करीब 21 लाख रुपये की लागत से जल्द पानी टंकी का निर्माण कराना है। इसके लिए मंगलवार को भूमि का पैमाइश कराई गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द टेंडर कराकर पानी टंकी का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें