फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ंत में बाइक मिस्त्री की मौत, एक घायल

विज्ञापन
रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर सड़क हादसे में मरे खोपा के चंदन की फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
आमने-सामने भिड़ंत में बाइक मिस्त्री की मौत, एक घायल
विज्ञापन

रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर हुई घटना, घायल जिला अस्पताल रेफर किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक एकौना थाना क्षेत्र के खोपा गांव का निवासी है। घटना बुधवार की शाम रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर परसौना मोड़ पर हुई।
खोपा गांव के रहने चंदन कुमार विश्वकर्मा (40) पचलड़ी डीह चौराहे पर बाइक मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह बुधवार को बुलेट से रुद्रपुर की तरफ से दुकान की तरफ लौट रहे थे, वहीं, बाइक से देवरिया कोतवाली के चकिया निवासी राजेश शर्मा (37) घर को लौट रहे थे। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

परसौना गांव के समीप दोनों बाइक सवारों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। चंदन बुलेट समेत सड़क के किनारे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चकिया निवासी राजेश के सीने के गंभीर चोट लगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चंदन की मौत की खबर सुनते ही पचलड़ी और खोपा के लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से पूरा मंजर गमगीन हो गया।
विज्ञापन

चंदन की पत्नी मीना देवी दहाड़ें मारकर रोने लगीं। पति के मरने पर वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बच्चे अंश और आयुष बेजार होकर रोने लगे। बाबा रामअवध नाती की मौत पर बदहवाश हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें