फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए काम करें कार्यकर्ता'

Wed, 06 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस को सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
देवरिया में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रुप में मनाया। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन


नगर मंडल की ओर से नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री मारकंडेय शाही ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को बुलंदी पर ले जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान बरकरार है। सदर विधायक जनमेजय सिंह ने कहा कि चुनाव बिल्कुल करीब है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व बढ़ जाता है। आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के हित में काम करें।

इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, सत्येंद्र मणि, श्रीनिवास मणि, रविंद्र प्रताप मल्ल, कौशलेंद्र पांडेय, प्रेम अग्रवाल, राजेंद्र मल्ल, मनीष सिंह, शैलेंद्र सिंह आजाद, लीलावती विश्वकर्मा, रीतावली पांडेय, राजेश कुशवाहा, नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, देवरिया देहात मंडल की बैठक मुड़ाडीह में हुई। विधायक जनमेजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान डॉ.सत्यप्रकाश मणि, राजन यादव, अभिषेक राय अंकुर, डॉ. अजीत, रामानुज, गोविंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें