फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात

Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बाईपास सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। करीब 38.13 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद ट्रेनों के गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। क्रॉसिंग पर दिनभर ट्रेनों की आवाजाही के चलते फाटक बंद होता रहता है। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है।
व्यस्त समय में राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। ओवरब्रिज बनने के बाद वाहनों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सेतु निगम और रेलवे अपने-अपने हिस्से का काम कर रहे हैं। सेतु निगम सड़क वाले हिस्से में निर्माण करा रहा है, जबकि रेलवे ट्रैक के ऊपर का भाग तैयार कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें