फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवरब्रिज निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी नगर स्थित 115 नं. रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे सेतु का तैयार छज्जा
विज्ञापन
38.13 करोड़ की लागत से बनना है रेलवे क्राॅसिंग पर सेतु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के बाईपास रोड स्थित 115 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। सेतु के एक तरफ छज्जा रखने का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य आगे बढ़ने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि वर्षों से इस क्रॉसिंग पर घंटों तक लगने वाले जाम से अब जल्द ही मुक्ति मिल सकेगी। करीब 38.13 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज के निर्माण में सदर सांसद और स्थानीय विधायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिम्मेदारों को इस सेतु को पूर्ण करने के लिए नवम्बर 2026 का समय दिया गया है।
विज्ञापन

भटनी नगर उत्तर से गंडक नदी और दक्षिण से रेलवे लाइन के बीच बसा है। नगर के आसपास करीब नौ रेलवे क्रॉसिंग पड़ता है। इसमें तीन पर अंडरपास बन गया है। अन्य दो नूरीगंज बाजार और सिसवा रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास प्रस्तावित है। वही बाईपास रोड स्थित 115 नम्बर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। लोगों ने बताया कि आए दिन क्रॉसिंग पर जाम लगने से राहगीरों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, व्यवसायियों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। ओवरब्रिज बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा और आपात स्थिति में भी मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके निर्माण में सदर सांसद और स्थानीय विधायक की अहम भूमिका रही है। अधिकारियों ने बताया कि नवम्बर 2026 तक सेतु निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से न सिर्फ जाम की समस्या समाप्त होगी, बल्कि आसपास के व्यापार और आवागमन में भी तेजी आएगी। वहीं दूसरी ओर, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भी काफी सुविधा होगी। सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने बताया कि बाईपास रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर सेतु निर्माण तेज गति से चल रहा है। हालांकि समय -समय पर बारिश से निर्माण कार्य में थोड़ी दिक्कत आ रही है। ठंड के मौसम में और तेजी से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें