फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति पिछड़ों की बेहतरी को सरकार गंभीर

Sun, 24 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
टाउनहाल में आयोजित चौहान महासभा के सम्मेलन को संबोधित करते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवरिया। केंद्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अति पिछड़ी जातियों की बेहतरी के लिए सरकार प्रयास कर रही है। आरक्षण में अलग से कोटा निर्धारण पार्टी के एजेंडे में शामिल है। पृथ्वीराज चौहान के नाम पर संग्रहालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वह रविवार को राष्ट्रीय चौहान महासंघ की ओर से शहर के टाउनहाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान देश के पराक्रमी शासक थे। उनके बाद देश में धनुर्विद्या और शब्दभेदी बाण की विद्या का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण में कोटा निर्धारण के प्रति संगठन गंभीर है। इसे अपनी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
जिलाध्यक्ष रामाज्ञा चौहान ने संगठन की ओर से पृथ्वीराज चौहान के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने मांग पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस दौराना विधायक जनमेजय सिंह, रामप्यारे चौहान, मोहनी देई, श्यामा चौहान, हरिनारायण चौहान, रामसिंगार चौहान, अजय सिंह, अंतर्यामी सिंह, राजू चौहान, श्यामा चौहान, नंदलाल चौहान, रामजी चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें