फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई खत्म, अतिक्रमण शुरू

Mon, 11 Jan 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले अतिक्रमण हटाने के बाद लोग फिर पटरियों पर कब्जा करने लगे हैं। जिससे चौराहों पर जाम लगने लगा है। सोमवार की दोपहर मुख्य बाजार से गुजर रहे सीओ ने जाम देख फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान सीओ ने दुकानदारों को फिर अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह सोमवार को मेन मार्केट से होकर जा रहे थे। इस दौरान सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से पूरे बाजार में जाम लगा था। मकर संक्रांति त्योहार पर खरीदारी करने आए लोग जाम से परेशान थे। सीओ ने कोतवाली से फोर्स बुलाकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब पचास दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस ने इमामबाड़ा और बस स्टेशन पर लगे अतिक्रमण को भी हटवाया। हालांकि तहसील और नगर पंचायत प्रशासन ने तीन दिन पहले ही बाजार से अतिक्रमण हटवाया था, पर पुलिस के जाने के बाद लोग फिर अतिक्रमण शुरू कर दिए। सीओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा काबिज होने पर दुकानदार और ठेला चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें