फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 40 खाद्य पदार्थों के नमूनों में 11 गुणवत्ता में फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाटपाररानी तहसील में एसएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों के रासायनिक विश्लेषण का किया गया प्रदर्शन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। एसएसडब्ल्यू वैन से भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में बुधवार को 40 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए। इसमें 11 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तथा 29 खाद्य पदार्थ ठीक मिले। खाद्य कारोबारियों से मिलावटी सामान न बेचने की अपील की गई। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।



वैन भाटपाररानी तहसील के फुलवरिया चौराहे पर पहुंची, जहां खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खाद्य पदार्थों तथा उपभोक्ताओं के 30 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें सात खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इसमें चीनी में स्टार्च तथा कीड़ों से दाल को बचाने के लिए पाउडर पाया गया। रतसिया मोड़ पर दस खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसमें तीन खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं मिले। इसमें छेना, पेड़ा एवं गुलाब जामुन में मैदे की मात्रा पाई गई, खड़ी हल्दी, रंगीन लड्डू आदि खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाए गए।
विज्ञापन


वैन के जरिये त्योहार के पहले लोगों में खोया, बेसन, खाद्य तेल, मैदा, खाद्य रंग आदि खाद्य पदार्थों पहचानने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य पदार्थों के रासायनिक विश्लेषण का प्रदर्शन करते हुए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के सवालों का जवाब दिया। लोगों व खाद्य कारोबारियों से अपमिश्रित खाद्य पदार्थ का विक्रय न करने की अपील की गई। वैन का संचालन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, तकनीकी विश्लेषक प्रीति चौबे शामिल रहीं।
विज्ञापन




खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनय कुमार सहाय ने बताया कि खाद्य पदार्थ के लेबल को पढ़ने की एक जरूरी आदत बनाएं तथा स्वस्थ खाद्य आदतों को व्यवहार में लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें