फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मम्मी-पापा को ढूंढ रहीं अनमोल की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बहन के घर रजला में कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहा अनमोल, बाहरी लोगों के मिलने पर लगी रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से अपनी बहन के घर पहुंचे अनमोल (9) की आंखें मम्मी-पापा को ढूंढ रही हैं। रात को सोते समय यह बात उसने कई बार अपनी बहन से कही। यह सुनकर परिवार के सदस्यों की आंखें भर आईं और बहन ने एक अस्पताल में इलाज होने की बात कही। वह गांव भी जाने की बात कह रहा है। पुलिस सुरक्षा के बीच रह रहे अनमोल से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि घटना का चश्मदीद गवाह इकलौता अनमोल है।
रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव के लेड़हा टोले में जमीन विवाद में दो अक्तूबर को नरसंहार हो गया था। एक पक्ष के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव एक और दूसरे पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे समेत पांच लोगों की हत्या हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सत्यप्रकाश का छोटा बेटा अनमोल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। 28 दिन बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे देवरिया के रजला में उसकी बहन के घर रखा गया।
विज्ञापन

बहन के घर पहुंचे अनमोल की आंखें मम्मी-पापा को ढूंढ रही हैं। पास में मौजूद बड़ा भाई देवेश और बहन दूसरी बातों में उसका ध्यान भटका रही हैं और एक अस्पताल में मम्मी-पापा का इलाज होने की बात बताई जा रही है। घटना से अंजान अनमोल को हकीकत बताने या किसी से मिलने से डॉक्टरों ने भी मना किया है। बहन के घर रह रहे अनमोल की सुरक्षा में चार सिपाही और एक दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। अनमोल से किसी रिश्तेदार से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अनमोल के रिश्तेदार ने बताया कि सिर का घाव अभी पूरी तरह से भरा नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बहन के दरवाजे की ओर से गुजरने वालों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें