फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओटीएस टीम ने की 86 हजार की वसूली

Tue, 09 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ब्लॉक के नवलपुर गांव में विद्युत निगम के एसडीओ और जेई के देखरेख में सोमवार को ओटीएस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बकाया राशि जमा कराने और ऑन–स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कैंप में उपभोक्ताओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। ओटीएस टीम ने मौके पर 86 हजार रुपये की वसूली की, जबकि 18 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


एसडीओ आलोक कुमार एवं जेई उमेश कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बकाया का निस्तारण कराएं, जिससे भविष्य में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें