फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीज बाइक को छोड़ने का आदेश

Sat, 17 Oct 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वाहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर मदनपुर पुलिस की ओर से सीज की गई बाइक को न्यायालय ने छोड़ने का आदेश दिया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं एसीजेएम प्रफुल्ल उपाध्याय ने 12 अक्टूबर को वाहन स्वामिनी सरोज साहनी का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि कागजात का सत्यापन कर बाइक सौंप दी जाए।
विज्ञापन

मदनपुर नगर पंचायत के पुरवा मोहल्ला निवासी सरोज साहनी ने न्यायालय में बताया कि वह चालक के साथ दवा लेने मदनपुर चौराहे गई थीं। डॉक्टर को दिखाकर लौटने पर खड़ी की गई बाइक गायब मिली। खोजबीन में पता चला कि पुलिस बाइक ले गई है। थाने पहुंचने पर न्यायालय से वाहन छुड़ाने की जानकारी दी गई।
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, 20 अगस्त को बाइक का दस्तावेज नहीं मिलने पर सीज की गई थी। न्यायालय ने पाया कि आरोपी गारद साहनी अर्थदंड जमा कर चुका है। आरसी से सरोज साहनी का स्वामित्व भी प्रमाणित हुआ। न्यायालय ने अन्य किसी मामले में वाहन वांछित नहीं होने पर उसे छोड़ने का आदेश दिया। संवाद्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें