फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: अनुपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजर के एक दिन का वेतन काटने के लिए भेजा पत्र

Mon, 08 Aug 2022 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने रविवार को मतदाताओं के आधार लिंक के विशेष अभियान का निरीक्षण किया। बीएलओ और सुपरवाइजर से जानकारी ली। अनुपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटने के लिए पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
मतदाता आधार लिंक अभियान का निरीक्षण करतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने रविवार को मतदाताओं के आधार लिंक के विशेष अभियान का निरीक्षण किया। बीएलओ और सुपरवाइजर से जानकारी ली। अनुपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटने के लिए पत्र भेजा गया।

विज्ञापन


निर्वाचक नामावलियों में शामिल मतदाताओं के स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र व लिंक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बूथ संख्या-08 प्राथमिक विद्यालय परसिया बंशी में बीएलओ धर्मेंद्र कुमार रोजगार सेवक, बूथ संख्या 38- प्राथमिक विद्यालय परसिया खाप पर अभिषेक सिंह सहायक अध्यापक, बूथ संख्या- 25-प्राथमिक विद्यालय सिसवा पांडेय पर कार्यरत दिवाकर कुमार रोजगार सेवक, बूथ संख्या 05, 06, 09 बीएलओ उपस्थित रहें। सुपरवाइजर व लेखपाल शशिकांत यादव अनुपस्थित व बूथ संख्या-14,15,17,18,19, बीएलओ व सुपरवाइजर ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव लेखपाल मौजूद रहे। अनुपस्थित बीएलओ/सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटे जाने के लिए पत्र भेजा गया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें