बघौचघाट। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष शुरू से ही नकारात्मक राजनीति करता रहा है। जब अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है तब वे इसे बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आस्था और श्रद्धा के विषय पर कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता उनकी मंशा को भली-भांति समझ चुकी है।
कृषि मंत्री ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। चंदा चोरी से जुड़े मामले की जांच एसआईटी से कराई जा रही है, जिसमें वरिष्ठ अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। किसी भी घटना की निष्पक्ष जांच पूरी होने से पहले राजनीतिक बयानबाजी करना उचित नहीं है।