फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा, अभाविप ने महाराष्ट्र पुलिस का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा, अभाविप ने महाराष्ट्र पुलिस का फूंका पुतला
विज्ञापन

बरहज/भाटपाररानी। राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बरहज सुनील कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने मुंबई के पत्रकार अरनव गोस्वामी की गिरफ्तारी और उनके साथ किए गए अभद्रता की निंदा की।
संयोजक सत्यप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पत्रकारों ने मौन जुलूस निकाला, जो नगर पालिका से होकर तहसील पहुंचा। वहां सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीपी शुक्ला, जेपी श्रीवास्तव, पवन कुमार पांडेय, बिरजानंद निषाद, चिंतामणि साहनी, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाटपाररानी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र पुलिस का पुतला फूंका। तहसील संयोजक अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने बिना वारंट के एक टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार को गिरफ्तार कर संविधान की अवहेलना की है। नगर मंत्री विपुल पांडेय ने कहा कि मीडिया अखिल भारतीय महत्व के मुद्दों को उठाकर एकता एवं भाईचारे का निर्माण करने में सहायता करता है। साथ ही देश में विद्यमान विविधता को भी रेखांकित करता है। वरिष्ठ पत्रकार की गिरफ्तारी निंदनीय है। इस दौरान रवि सिंह बघेल, आयुष मिश्र, अजीत, मुकेश, अतुल, ऋषभ शाही, सच्चिदानंद पांडेय, उत्कर्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें