फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खुला, तैयारियां जोरों पर

Sun, 24 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से कल मनाया जाएगा। इसको लेकर स्कूल, कॉलेज और सरकारी  संस्थानों में तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश के बावजूद स्कूल और कॉलेज में रिहर्सल का दौर चला। छात्र और छात्राएं प्रोग्राम को फाइनल टच देने में जुटे रहे।

इसके अलावा चौक-चौराहों से तिरंगे की दुकानें सज गई हैं। सरकारी इमारतों पर रंग-बिरंगें झालर के लगाने का काम शुरू हो गया है।

ठंड के चलते स्कूल बंद हैं। गलन भरे मौसम में गणतंत्र दिवस का पर्व आ गया है। शैक्षणिक संस्थानों मेें विभिन्न तरह के प्रोग्राम का आयोजन होना है।

इसको लेकर छात्रों में उत्साह का माहौल है। रविवार को धूप निकलने से लोगों के चेहरें खिल उठे।

शहर से लेकर देहात इलाकों में छात्र और छात्राएं स्कूल में पहुंचीं और प्रोग्राम टीचर्स की निगरानी में अभ्यास शुरू किया।

गीत, संगीत और नाटक समेत  देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उधर, पुलिस लाइंस में रविवार को जवानों ने रिहर्सल किया। इसके अलावा एनसीसी कैडेट ने अभ्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें