देवरिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि शासनादेश व निदेशालय के निर्देशों के क्रम में नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसके तहत शिक्षण संस्थाएं दो जनवरी तक मास्टर डाटा तैयार करेंगी। नौ जनवरी तक विश्वविद्यालय स्तर पर शुल्क सत्यापन होगा।
छात्र-छात्राएं 14 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे तथा 21 जनवरी तक हार्ड कॉपी जमा करेंगे। शिक्षण संस्थाओं की ओर से आवेदन का ऑनलाइन अग्रसारण व सत्यापन 27 जनवरी तक किया जाएगा। समय सीमा का पालन अनिवार्य है। संवाद