फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोलियम का स्रोत तलाश रही ओएनजीसी

Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सोनिया गांव में काम करते कर्मी। संवाद     
विज्ञापन
देसही देवरिया। ओएनजीसी तेल शोधक कंपनी की ओर से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के खेतों में बोरिंग कर विस्फोट किया जा रहा है। जमीन के नीचे तेल एवं प्राकृतिक गैस मौजूद होने की जांच की जा रही है। विस्फोट की आवाज से क्षेत्र के कई गांवों के लोग सहम जा रहे हैं। लोगों का घर हिलने लग रहा है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार की एक सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस लिमिटेड (ओएनजीसी) क्षेत्र के पड़ौली, पिपरा दौलाकदम, मड़पा, सोनिया मुंडेरा, पकड़ी वीरभद्र, मुंडेरा उर्फ देउरवा आदि गांवों में करीब 15 दिनों से जमीन के नीचे तेल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोलकाता के मजदूरों को इस काम में लगाया गया है। यह खेतों में जगह-जगह बोरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के सौ से एक हजार मीटर नीचे तक तकनीक के द्वारा बम ब्लास्ट किया जा रहा है। इससे निकली तरंगों एवं अन्य तकनीक के माध्यम से जमीन के नीचे डीजल व प्राकृतिक गैस होने का पता लगा रहे हैं। उधर, इन विस्फोटों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दे रही है। लोगों के घरों में भूकंप जैसी कंपन होने लग रहा है। कई जगहों पर अभी धान की कटाई नहीं हुई है। इस काम से फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
वहीं किसान भय की वजह से अपने खेतों की कटाई भी नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि आम लोगों को कार्यस्थल से दूर रखा जा रहा है। इमिलिया गांव के अशोक राव, बबलू सिंह, मड़पा के प्रधान कृष्णमोहन यादव, मुंडेरा उर्फ देउरवा के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक पासवान आदि लोगों का कहना है कि करीब 15 दिनों से इन गांवों में यह कार्य किया जा रहा है। दिन में कई बार विस्फोट हो रहा है। इससे होने वाले कंपन और तेज आवाज से भूकंप जैसे हालात बन जा रहे हैं। खेतों में इनके बेरोकटोक काम करने से फसल को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें