फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान से खींचकर एक को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 20 Dec 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुई मारपीट की घटना
विज्ञापन


बरहज। इलाके के एक चौराहे पर दुकान से खींचकर एक व्यक्ति की पिटाई की गई। इस दौरान वहां आसपास मौजूद दर्जनों लोग तमाशबीन बने रहे। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड के पास एक दुकान के एक व्यक्ति के पिटाई की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो सुबह का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति बाहर झाडू लगा रहा है। वहीं कुछ लोग टहल रहे हैं। इसी बीच दुकान के अंदर से एक व्यक्ति दूसरे को घसीटते हुए बाहर लाता है। उसकी पिटाई कर रहा है। वहीं, कुछ लोग गालियां भी दे रहे हैं। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला जाकर शांत हुआ। मारपीट मामले के वीडियो वायरल होने पर चर्चा है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें