फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पछुआ हवा और कोहरे ने किया परेशान

Wed, 20 Dec 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़त के बावजूद नहीं मिली राहत
विज्ञापन



देवरिया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के बावजूद बुधवार को ठंड से राहत नहीं मिली। भोर में और रात में कोहरे के चलते गलन बढ़ जा रही है। दिन में धूप के बावजूद पछुआ हवा परेशान कर रही है। उधर, निर्धारित स्थलों पर अब भी ठंड से बचाव के उपाय पर्याप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 24 एवं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री था। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान ने बताया कि अभी मौसम का रुख दो दिन दिन तक ऐसे ही रहेगा। इस समय उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवा चल रही है। इसके चलते सुबह और शाम में तापमान में कमी आ रही है। उधर, नगरपालिका की ओर से अब भी कई जगहों पर लकड़ी का इंतजाम नहीं होने से अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मौसम से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। छोटे बच्चे सबसे ज्यादा ठंड की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें