फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली जाएंगे एक हजार शिक्षक

Wed, 12 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सदर बीआरसी स्थित शिक्षक भवन पर हुई। बैठक में आरटीई लागू होने के वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी में शामिल करने के आदेश के खिलाफ दिल्ली धरना में शामिल होने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीईटी अर्हता नहीं धारण करने वाले शिक्षकों को पद से हटाने के आदेश को अन्याय पूर्ण बताते हुए शिक्षकों की महारैली पांच दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में की जाएगी। जिलामंत्री आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि जिले से एक हजार शिक्षक रामलीला मैदान दिल्ली में प्रतिभाग करेंगे।
प्रत्येक ब्लॉक से न्यूनतम 50 शिक्षक जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि, उपाध्यक्ष बैजनाथ पति त्रिपाठी, विनोद कुमार मिश्रा, सफीक अहमद खान, जयप्रकाश सिंह, नित्यानंद यादव, संजय कुमार मौजूद रहे। संवादन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें