संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया गांव में शनिवार रात एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव के बाहर दक्षिण तरफ झझवां पर मकान बनाकर रहने वाले विक्रम पासवान (60) शनिवार रात अपने घर की छत पर सोए थे कि रात करीब 12 बजे सर्प ने उन्हें डंस लिया। इसके बाद परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन कई जगह ले जाकर झाड़ फूंक कराए। अंत में थक हारकर घर आ गए। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।