फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नामजद एक आरोपी पिता को रास्ते से लौटा खुद आया था बरात

Mon, 26 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे के पिता ने बताई यह बात, कहा-हत्या का मास्टरमाइंड है रणधीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। कुशीनगर जिले के अहिरौली क्षेत्र के रामपुर झुरियां गांव से बृहस्पतिवार को बरात निकल चुकी थी। करीब तीन-चार किमी तक गाड़ी आगे निकल चुकी थी। इस बीच अचानक नामजद एक आरोपी ने अपने पिता को रास्ते में ही उतारकर घर निकल जाने को बोला और खुद बरात करने आया था। यह कहना है दूल्हे के पिता दीपक गिरी का।

रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी का कहना है कि जब शाम को गांव से बेटे की बरात चली तो नामजद आरोपी रणधीर निषाद के पिता उनके पास फोन कर कहा दुकान पर हूं। आइएगा तो हमे भी बरात लेते चलिएगा। वह गाड़ी में बैठकर करीब तीन किमी दूर तक बरात के लिए निकल भी गए थे। तब तक आरोपी का फोन आया कि पापा आप जहां हैं वहीं उतर जाइए, वह बरात जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गिरी का कहना है राजन की हत्या का मास्टरमाइंड नामजद आरोपी रणधीर निषाद ही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही नकाबपोश गिरफ्त में आएगा, सबकुछ सामने आ जाएगा। रविवार को भी पुलिस टीमें वारदात स्थल सहित आसपास क्षेत्रों में दौड़-भाग करते नजर आईं।
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें