कोरोना से बुजुर्ग की मौत, चार पॉजिटिव मिले
देवरिया। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में भय फिर पैदा होने लगा है। मंगलवार को संक्रमित एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतकों की संख्या 90 हो गई है। चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 6477 हो गई है। एक्टिव केस 117 है। रतनपुर रूद्रपुर, परसौनी, बरहज वार्ड नंबर 18, मछरीहट्टा रूद्रपुर के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि एक संक्रमित की मौत हो गई है। चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।