फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोहनपुर बाजार से स्कूटी समेत एक लाख नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के सोहनपुर बाजार से उचक्कों ने दिनदहाड़े एक स्कूटी और उसमें रखा एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने डायल 112 पर मामले की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ताली डालचंद गांव निवासी हरेराम यादव बिहार के मैरवा स्थित एक बैंक से एक लाख रुपये की निकासी कर सोहनपुर बाजार पहुंचे थे। रुपये को उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में रख दिया और स्कूटी को लाइब्रेरी के सामने खड़ी कर पढ़ाई करने चले गए।
करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी वहां से गायब थी। काफी तलाश करने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी स्कूटी का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित के अनुसार स्कूटी के साथ उसमें रखा एक लाख रुपये नकद भी चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें