फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता घायल

Thu, 26 May 2022 10:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हुए थे। पुत्र की मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
देवरिया में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यवसायी के पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी घर होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर घटना के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया।  

विज्ञापन


खामपार थाना क्षेत्र के बलुवान खास गांव निवासी हरखचंद जायसवाल (45) अपने इकलौते पुत्र पंकज जायसवाल (21) को लेकर इलाज के लिए बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। वह अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर भरौली चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि हरखचंद के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आ गया। वह सड़क किनारे बाइक को रोककर बात करने लगे।

 इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक सवार दोनों आ गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हरखचंद खामपार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। यह खबर जब गांव और खामपार बाजार में पहुंची तो लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हुए थे। पुत्र की मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें