फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Accident: ट्रक की ठोकर से जीप के उड़े परखच्चे, चालक की मौत, छह घायल

Tue, 11 Apr 2023 10:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

गोपालगंज जिला स्थित कटया थाना क्षेत्र से एक जीप चालक मंगलवार की सुबह सवारियों को लेकर जिला मुख्यालय जा रहा था। अभी वह देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जीप के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार जिले के कटेया से सवारियों को लेकर देवरिया आ रही एक जीप को मंगलवार की सुबह ट्रक ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर इंस्पेक्टर के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया और जीप को खिंचवाकर थाने लाए। हादसे के बाद देवरिया कसया रोड पर आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।

गोपालगंज जिला स्थित कटया थाना क्षेत्र से एक जीप चालक मंगलवार की सुबह सवारियों को लेकर जिला मुख्यालय जा रहा था। अभी वह देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बरहज सरयू नदी में उतराता मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि जीप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जीप चालक गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र स्थित धनौती गांव निवासी प्रभु दयाल (35) पुत्र श्री नारायण, किरण सिंह (30), बबीता (35), विजय, शिल्पी (20) और रेखा (4) घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राव एसएसआई शैलेश कुमार पुलिसकर्मियों के के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस पर लादकर सदर अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने चालक प्रभु दयाल को मृत घोषित कर दिया। इसमें दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें