एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण के आए दिन मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जिले में एक्टिव की संख्या दो हो गई है। जनपद में अब तक 20223 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20001 लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 220 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड के रोकथाम के लिए नियमित रूप से संभावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एंटीजन से 529, आरटीपीसीआर से 1291, अन्य विधि से एक सहित कुल 1821 लोगों का परीक्षण किया गया। इसमें अन्य विधि से जांच में एक केस पॉजिटिव मिला। एक्टिव केस की संख्या दो है, जो होम आइसोलेशन में हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 412015 लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई गई।