6135 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। इसे लेकर लोग जागरूक हुए हैं। केंद्रों पर भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने केंद्र पर विदेश जाने वाले लोगों की भीड़ टीका लगवाने के लिए लग रही है। बुधवार को जनपद में 47 केंद्रों पर लक्ष्य 7550 के सापेक्ष 6135 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें युवा 2765, बुजुर्ग 331, 45 वर्ष के ऊपर के 855 लोगों को प्रथम तथा 2184 लोगों को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जनपद में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत 1340182 पंजीकृत लोगों में 1340169 को प्रथम डोज तथा 298858 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई है। 18 से 44 वर्ष आयु के लक्ष्य 10,66,062 लोगों के सापेक्ष 801827 लोगों को प्रथम डोज तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 96,336 लोगों को द्वितीय डोज एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लक्ष्य 670466 के सापेक्ष 515023 लोगों को प्रथम तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 180928 लोगों को द्वितीय डोज लगा दी गई है।