फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, साथी घायल

Thu, 05 Nov 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के पुरना छापर गांव के पास बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। भटनी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह (55) गांव के साथी राजेश कुमार सिंह (50) के साथ बनकटा शिव गांव जा रहे थे।
रात करीब आठ बजे पुरना छापर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ओमप्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक शख्स की मौत हुई है। भागे बाइक चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें