फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर में लापरवाही पर 41 बीएलओ का एक दिन का वेतन कटेगा

Fri, 27 Nov 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बरहज, भलुअनी और भागलपुर क्षेत्र के 41 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गगए हैं। इससे संबंधित कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, 17 से 25 नवंबर के बीच संबंधित 41 बूथों पर फार्म छह की फीडिंग महज एक-एक हुई थी। कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की है।
प्रभावित बूथों में इंटर कॉलेज सोनाड़ी, प्राथमिक विद्यालय बकुची, धौला पंडित, बंजरिया, बीआरडीबीडी महिला पीजी कॉलेज, गौरा प्रथम, करौंदी, भोसिमपुर, पिपरा बेनी, पैना, मौनागढ़वा सहित अन्य बूथ शामिल हैं। एसडीएम विकास वर्मा ने बताया कि कार्य में शिथिलता और निर्देशों की अवहेलना पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें