फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव में कच्ची का धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर गांव में कच्ची का धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन

रुद्रपुर। लक्ष्मीपुर गांव के बाबू टोला पर बृहस्पतिवार की शाम आबकारी टीम के साथ एसडीएम और सीओ ने छापा मारकर अवैध शराब के धंधेबाज को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पास से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया गया।
क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधे को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम संजीव कुमार सीओ अंबिका प्रसाद और आबकारी विभाग की टीम ने लक्ष्मीपुर के बाबू टोला पर छापा मारा। यहां अवैध शराब बनाने और बेचने की शिकायत मिली थी। सीओ ने बताया कि गांव का एक युवक अपने घर पर भीड़ लगाकर कच्ची शराब बेच रहा था। पुलिस के गांव में पहुंचते ही शराब पीने वालों में भगदड़ मच गई। कच्ची शराब बेच रहे गांव के राहुल को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। उसके पास जरीकैन में करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। कोतवाली पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर धंधेबाज राहुल के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर शुक्रवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुठनी में 50 कार्टून शराब से भरी बोलेरो जब्त, एक गिरफ्तार
मेहरौनाघाट। बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के ताली मठिया मोड़ के पास गुठनी पुलिस ने 50 कार्टून देसी शराब लदी बोलेरो को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब, नशा वाले पदार्थ और अत्यंत गंभीर मामलों में वांटेड फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत गुठनी पुलिस ने शुक्रवार को थानाक्षेत्र के ताली मठिया मोड़ पर यूपी की तरफ से आ रही बोलेरो को शक के आधार पर रोका और जांच की तो गाड़ी में 50 कार्टून बंटी, बबली देसी शराब मिली। पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक आंदर थाना क्षेत्र भंवराजपुर गांव निवासी कन्हैया जायसवाल है। जो वर्तमान में सीवान के श्रीनगर स्थित एक किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें