तरकुलवा। लक्ष्मीपुर ईंट-भट्ठे के पास बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने देसी शराब बेचते हुए झारखंड के रांची जिले के कोरंबी सकरा गांव निवासी प्रदीप उरांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लीटर शराब भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोप पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गय। संवाद