फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हिरासत में लिए गए चार युवकों का चालान

Sat, 01 Nov 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। हरपुर कला गांव में मंगलवार की रात कोशी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई थी। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पक्ष के सात नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। हिरासत में लिए गए चार युवकों का शुक्रवार को पुलिस ने चालान कर दिया। हरपुर कला निवासी हरिनारायण गुप्ता के घर मंगलवार की रात कोशी का कार्यक्रम था। इसी दौरान गांव के टैंपू पुत्र डेबा से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। बुधवार को दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि हरिनारायण गुप्ता की तहरीर पर टैंपू, अमन यादव, रितिक मिश्रा, हिमांशु यादव, आलोक यादव, मुकेश यादव समेत 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, चार युवकों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें