रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार तिराहे से शनिवार को पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेंद्र गिरी (44) निवासी ग्राम ठाकुर के रामपुर, थाना नौतन, जिला सिवान के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के पास से 70 पाउच देसी शराब बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद