फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। मैदनिया पुल के पास से श्रीरामपुर पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से 25 पेटी देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान चंदन कुमार यादव निवासी इमलौली थाना मैरवा, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर थाने की पुलिस मैदनिया पुल के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी की देसी शराब बिहार जाने वाली है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। इसी बीच चार पहिया वाहन पहुंचा। पुलिस को देख तस्कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अवैध 25 पेटी देसी शराब बरामद हुआ। जांच में वाहन पर लगा नंबरप्लेट फर्जी निकला। थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने शराब व वाहन को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार तस्कर पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें