तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कंचनपुर नकहवा टोला कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कंचनपुर निवासी विक्रम राजभर बताया। उसके पास 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। संवाद