गौरी बाजार। जिला जेल में बंद कैदी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में नामजद छह आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मालूम हो कि जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान सत्यनारायण ने धारदार हथियार से विशाल के गले पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। यह देख वहां उपस्थित विशाल के परिजनों एवं कुछ ग्रामीणों ने सत्यनारायण को जमकर पिटाई कर दी थी। इससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। इस मामले में सत्यनारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मां गुलइची देवी की तहरीर पर पुलिस ने विशाल यादव सहित सात लोगों पर नामजद गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवाद