फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन के टक्कर बाइक सवार की मौत

Mon, 15 Jul 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
परसिया चंदौर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। परसिया चंदौर गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाते समय मौत हो गई। बेटे ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को उसने थाने पर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के जुआफर गांव निवासी योगेंद्र यादव बक्सर बिहार में एक कंपनी में नौकरी करते थे। 17 जून को बाइक से बक्सर जाने के लिए घर से निकले। मुसैला-मईल मार्ग पर परसिया चंदौर गांव के पास पीछे से चार पहिया वाहन ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक लेकर योगेंद्र सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंचा बेटा संदीप यादव प्राइवेट वाहन से लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया जा रहा था। सोनूघाट के पास योगेंद्र की मौत हो गई। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें