फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक हादसा, चार मौतें... रात से दोपहर तक गूंजती रहीं चीखें

Fri, 09 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
अन्तिम संस्कार में सरयू तट पर जुटी भीड़ 
विज्ञापन
भागलपुर/मईल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह हुए हादसे में जान गंवाने वाले देवरिया के चार युवकों के शव बृहस्पतिवार को गांव लाए गए तो चीख-पुकार मच गई। आधी रात से दोपहर तक अलग-अलग घाटों और कब्रिस्तान में हुए अंतिम संस्कार के दौरान हर तरफ मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

एक साथ चार परिवारों पर आई इस त्रासदी से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर रही। अपनों के खोने के गम में चारों घरों रात से दोपहर तक चीखें गूंजती रहीं। मईल थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी आनंद यादव का शव बुधवार की रात करीब 10 बजे घर लाया गया।
धार्मिक रस्मों के बाद परिजन रात करीब 11 बजे शव लेकर भागलपुर के कालीचरण घाट पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
बगहा निवासी नित्यानंद प्रजापति का शव रात करीब 12 बजे घर लाया गया। परिजन भोर में शव लेकर भागलपुर घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।
लार थाना क्षेत्र के चूरियां गांव निवासी अनिकेत सिंह का शव भी रात में घर पहुंचा। परिजन ने सुबह करीब छह बजे गांव के पास सरयू नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए हादसे में चारों की मौत हुई थी। हादसे की खबर के बाद से ही संबंधित गांवों में मातम का माहौल बना हुआ था। सन्नाटा पसरा था। कई घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें