फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के मामले में फरार चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेंदहा गांव के एक अधेड़ की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह थाना क्षेत्र के बोलबम चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के चार अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पकड़े गए हत्याभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के भेलीपट्टी गांव के समीप स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास 18 जून को फरेन्दहा गांव निवासी उमेश यादव (50) का शव मिला था। इस मामले में मृतक के बेटे पवन कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने ईंट-भट्ठा मालिक फरेन्दहा गांव निवासी हामिद अंसारी, नुरुल, अदद्दू, बदरुद्दीन व भेलीपट्टी गांव निवासी सुनील निषाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष चार आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें