फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 अप्रैल को नाली विवाद में हुई थी मारपीट, तोड़फोड़ व छेड़छाड़ का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को छह लोगों पर छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों पर अप्रैल माह में नाली विवाद में गोलबंद होकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ आदि का आरोप है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 अप्रैल को नाली विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज आरोपी पक्ष गोलबंद होकर पीड़ित के घर में घुस गए। हमलावरों ने मारपीट, तोड़फोड़ करने के बाद महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। शिकायत के बाद भी थाने से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। करीब तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें