देवरिया। न्यायालय के आदेश पर मोहल्ला मां कालिका मंदिर निवासी बजरंगी दास की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ लूट, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
बंजरंगी दास का आरोप है कि मोहल्ला मां कालिका मंदिर निवासी अखिलेश मणि, बालेंद्र मणि, देवेंद्र मणि, उमेश वैद्य, शिव कुमार तिवारी, शिवसहाय मणि, दीना मिश्रा और गांव के नौ अज्ञात लोगों ने चार पहिया वाहन से पांच मार्च को दस बजे आए और दान पात्र लूट लिया। इसके बाद दूसरे दिन रात में आठ बजे आकर गाली- गलौज भी दिए। घटना के बाद हमारे शिष्य रामचंद्र दास मौके पर उपस्थित दुकानदार व आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इनकी मंशा है कि मंदिर से मुझे हटा दिया जाए और शिव कुमार तिवारी को पुजारी नियुक्त किया जाए। इस मामले की शिकायत कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।