कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- नई तकनीक का भी विकास होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कुशीनगर में स्थापित होने वाला कृषि विश्वविद्यालय पूर्वांचल ही नहीं, कई प्रांतों के छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। काफी दिनों से इसके लिए प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय से नई तकनीक का भी विकास होगा। विश्वविद्यालय का अगले माह शिलान्यास होने की संभावना है। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए जिन लोगों ने जमीन दी है वह भी पुनीत कार्य किए हैं। विश्वविद्यालय के निरंतर विकास के लिए हमेशा प्रयास किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने बुधवार को दूरभाष पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विश्वविद्यालय की स्थापना में बड़ा योगदान रहा है। इसके लिए बजट का भी प्राविधान कर लिया गया है। देवरिया, गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों के छात्रों और अभिभावकों की मांग थी कि क्षेत्र में एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया और अब वह धरातल पर उतरने का जा रहा है।