सलेमपुर। सावन के दूसरे सोमवार को मझौलीराज के दिर्घेश्वर नाथ मंदिर में मंदिर पर प्रात 3:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ के पट खोले गए। तब से शाम 3:00 बजे तक अखंड जलाभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक के कार्यक्रम हुए। भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ शुरूआत की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, वेल पत्र, घी, दही, धतूरा, पानी आदि से भगवान भोले की पूजा-अर्चना की। अलसुबह से शिव की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तगण उमड़ पड़े और जय भोले, हर हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तगणों ने परिसर को गुंजायमान कर दिया। संवाद